लूका 9:7-9
सामान्य काल के 25वें सप्ताह का गुरुवार
7और देश की चौथाई का राजा हेरोदेस यह सब सुनकर घबरा गया, क्योंकि कितनों ने कहा, कि यूहन्ना मरे हुओं में से जी उठा है।
8और कितनों ने यह, कि एलिय्याह दिखाई दिया है: औरों ने यह, कि पुराने भविष्यद्वक्ताओं में से कोई जी उठा है।
9परन्तु हेरोदेस ने कहा, “यूहन्ना का तो मैंने सिर कटवाया अब यह कौन है, जिसके विषय में ऐसी बातें सुनता हूँ?” और उसने उसे देखने की इच्छा की।
Indian Revised Version (IRV) Hindi, © Bridge Connectivity Solutions, CC BY-SA 4.0। कैलेंडर: सामान्य रोमन कैलेंडर। शब्द आपकी पल्ली में पढ़े जाने वाले लेक्शनरी से भिन्न हो सकते हैं। ↗